इन खास संदेशों के जरिए अपनों और दोस्तों को दें गांधी जयंती की बधाई 

0
122

नई दिल्ली
भारत समेत दुनियाभर के कई देशों मे 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 पोरबंदर के गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए हर साल 2 अक्टूबर को 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को लोग विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाते हैं। भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन भर अहिंसा के मार्ग पर चले और उसका प्रचार किया। 

उन्होंने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने जातिवाद, जाति व्यवस्था और अस्पृश्यता की प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में भी अहम योगदान दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महात्मा गांधी के अहिंसा दर्शन को मनाने के लिए 15 जून 2007 को 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने की पेशकश की थी। अपने शब्दों और कार्यों से महात्मा गांधी ने पूरे देश को स्वतंत्रता की ओर अपने मार्च में सफलतापूर्वक जोड़ा। गांधी जयंती के दिन हर कोई सोशल मीडिया पर कोट्स और खास संदेश शेयर करते है। लोग एक-दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए गांधी जयंती की बधाई देते हैं। 

खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है, सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। – दीया जलाना है तो अंधेरों में जलाइए, उजालों में क्या रखा है, अपने मन को दयालु बनाइए, क्रूरता में क्या रखा है। गांधी जयंती की हार्दिक बधाई। – मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने की साधना, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। -रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान 

सीधा साधा वेश था, ना कोई अभिमान, खादी की एक धोती पहने बापू की थी शान, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। -बापू के सपनों फिर से सजाना है, देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है, बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है। गांधी जयंती की हार्दिक बधाई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here