जारी है मतगणना, औरंगाबाद में दो उम्मीदवारों को मिली जीत

0
476

 पटना 
बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतों की गिनती के लिए मतगणना कक्ष में अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए मतगणना कक्ष में कैमरे लगाए गए हैं। वहीं औरंगाबाज में दो प्रत्याशियों को मुखिया पद पर जीत मिली है।

मतगणना के दो घंटे बाद प्रथम राउंड का परिणाम घोषित 
सासाराम जिले के तकिया बाजार समिति में दूसरे चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना के 2 घंटे बाद प्रथम राउंड के रुझान आने शुरू हो गए हैं। रोहतास प्रखंड के रोहतासगढ़ पंचायत से नरेंद्र यादव और नौहट्टा प्रखंड के शाहपुर पंचायत से राम प्रवेश पासवान मुखिया पद से चुनाव जीत गए हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम राउंड की मतगणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन दोनों प्रखंडों के निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा परिणाम को कंपाइल किया जा रहा है। उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर मेन गेट पर परिणाम जानने के लिए समर्थक उत्सुक थे। वे फूल माला लेकर प्रत्याशी के आने का इंतजार कर रहे थे। मतदान कर्मी से लेकर पदाधिकारी सुबह 6 बजे तक मतगणना स्थल पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here