कोरबा जिले की विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए 13.46 करोड़ स्वीकृत

0
98

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन ने कोरबा जिले के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के विविध कार्यों को कराने के लिए 13 करोड़ 46 लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए हैं।

कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली के अंतर्गत सैला जलाशय की मुख्य नहर के जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 405 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाली के अंतर्गत सिरली एनीकट कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाली अंतर्गत झांझ एनीकट कार्य के लिए दो करोड़ 39 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत हुए है। योजना के पूरा होने से 155 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के आर.डी. 6.15 कि.मी. पर क्रास रेग्युलेटर एवं एस्केप चैनल के निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

विकासखण्ड कोरबा के हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के आर.डी. 0 मी. से 100 मी. तक बाईपास एवं पावर केनाल का जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग का मरम्मत कार्य एवं 100 मी. से 4400 मी. बाईपास नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 91 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर की आर.डी. 4.80 कि.मी. क्रास रेग्यूलेटर पर गेट फिटिंग कार्य हेतु एक करोड़ 78 लाख 84 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here