30 सितंबर 2022 शुक्रवार राशिफल

0
138
मेष राशिफल
 
आज अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।
 

वृष राशिफल

 
आज सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए मंगलमय है। पॉलिटिक्स के लिए सफलता का समय है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।
 

मिथुन राशिफल

 
आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व तिलका दान करें।
 

कर्क राशिफल

 
सूर्य तृतीय कल्याणकारी हैं। गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।ॉ
 

सिंह राशिफल

 
इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य शुभ फलदायी है। खष्ठम शनि लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें व तिल का दान करें।
 
 
 

कन्या राशिफल

 
सूर्य इस राशि के व चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु सप्तम गोचर रत हैं। छात्र सफलता से प्रसन्न होंगे। हनुमानजी जी को प्रसाद अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व उड़द का दान करें।
 

तुला राशिफल

 
सूर्य द्वादश में, चन्द्रमा द्वितीय व शनि पंचम गोचर में है। जॉब को लेकर सफलता संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व हरा रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 

वृश्चिक राशिफल

 
पंचम गुरु व कन्या राशि का सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मंगलमय हैं। आज का दिन सफलता का है। बुध गोचर बैंकिंग जॉब लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।
 

धनु राशिफल

 
आज शनि द्वितीय सूर्य कन्या व चन्द्रमा इसी भाव से द्वादश हैं। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।
 

मकर राशिफल

 
शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा लाभ भाव में मध्यम फल देंगे। गुरु तृतीय हैं। ऑफिस में कार्य के प्रति समर्पित रहें। जॉब में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।
 

कुंभ राशिफल

 
शनि द्वादश व गुरु इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। बिजनेस में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।
 

मीन राशिफल

 
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व दशम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। मंगल व गुरु गोचर पारिवारिक कार्यों में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here