पुलिस से AAP मंत्री की शिकायत, पहले भी राम-कृष्ण के वजूद पर सवाल उठा चुके गौतम

0
144

नई दिल्ली
राम और कृष्ण भगवान नहीं और कभी इनकी पूजा नहीं करेंगे, दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हजारों लोगों को दिलाए गए शपथ पर विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गौतम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। राजेंद्र पाल गौतम इससे पहले भी केजरीवाल सरकार की किरकिरी करा चुके हैं। गौतम के ट्विटर हैंडल से 2019 में भगवान राम और कृष्ण के वजूद पर सवाल उठाते हुए विवादित ट्वीट किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया था कि उनका ट्विटर हैंडल किसी ने हैक कर लिया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता पार्टी के कुछ नेताओं के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने में दिल्ली सरकार के सामाजिक कल्याण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आदेश गुप्ता ने कहा, ''भारत में सामाजिक और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने की साजिश है। किसी भी धर्म में हिंदू धर्म के खिलाफ कोई बात नहीं कही गई है। ना तो कोई धर्म और ना संविधान इसकी इजाजत देता है। केजरीवाल के इशारे पर मंत्री ने जो बात कही ना तो वह कानूनी रूप से ठीक है और ना ही समाजिक या संवैधानिक रूप से ठीक है।'' आदेश गुप्ता ने इस मुद्दे पर केजरीवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here