ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियिन सेलवन’ 2022 में होगी रिलीज

0
233

ऐश्वर्या राय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ को लेकर काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब उनकी इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी ऐश्वर्या राय ने खुद शनिवार को सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया टाइटल पोस्टर शेयर कर दी है। इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। पोस्टर पर लिखा है, फिल्म पूरी हो गई है। पीएस-1 अगले साल 2022 की गर्मियों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम नंदिनी और मंदाकिनी देवी (नंदिनी की मां) है। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में अभिनेता प्रकाश राज, विक्रम, तृषा, जयम रवि, कार्ति, प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के लिए एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। यह फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here