कांग्रेस को पश्चिमी यूपी में बड़ा झटका, हापुड़ से 4 बार विधायक रहे गजराज सिंह RLD में शामिल

0
80

नई दिल्ली
विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी भूचाल बना हुआ है। प्रदे में विधायकों के दलबदल का सिलसिला जोरों पर हैं। इसी बीच, कांग्रेस से चार बार हापुड़ विधानसभा सीट से विधायक रहे गजराज सिंह ने गुरुवार को जयंत चौधरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। गजराज सिंह के इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि गजराज सिंह वर्ष 1985, 1989, 1993 और 2012 में कांग्रेस के टिकट पर हापुड़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। अब तक यह करीब सात चुनाव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में इनका नाम शामिल है। वर्ष 2017 में भी गजराज सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में इनकी हार हुई थी।

कांग्रेस की पहली सूची जारी
कांग्रेस ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें उन्नाव सामूहिक बलात्कार मामले की पीड़िता की मां समेत 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की और विशेष रूप से 50 महिला उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here