बीजेपी का टिकट फाइनल, मोकामा में अनंत सिंह की बीवी से लड़ेंगी ललन सिंह की पत्नी, गोपालगंज में कुसुम देवी

0
128

 पटना
 
बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर है। राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।  बीजेपी गोपालगंज सीट से कुसुम देवी और मोकामा सीट से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाएगी। बिहार विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी दोनों सीट पर महिलाओं को ही उतारेगी।
 
मोकामा सीट पर महागठबंधन की ओर से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम के खिलाफ सोनम देवी को उतारा गया है।  सोनम देवी जदयू छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेता नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी हैं । शनिवार को ही ललन सिंह  जेडीयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए।  ललन सिंह ने कहा  कि अनंत सिंह के बाहुबल का विरोध करने के लिए जेडीयू में शामिल हुए। लेकिन, जेडीयू खुद अनंत सिंह की गोद में बैठ गई। इसी वजह से पार्टी छोड़ना पड़ा। ललन सिंह ने अपने सभी समर्थकों से अपील किया कि वे जदयू छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाएं।
 
बताते चलें कि ललन सिंह मोकामा से तीन बार अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।  दो बार एलजीपी से और एक बार पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी से मैदान में उतरे। लेकिन हर बार उन्हें अनंत सिंह ने हरा दिया।

मोकामा सीट पर आरजेडी से बाहुबली नेता अनंत सिंह विधायक थे। जबकि गोपालगंज सीट पर पूर्व मंत्री सुभाष सिंह ने  चुनाव जीता था।  घर में एके-47 रखने और अन्य आपराधिक मामलों में सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधायकी चली गई और मोकामा की सीट खाली हो गई। गोपालगंज की सीट वहां के विधायक व पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुई इन दोनों सीटों पर उप चुनाव होने वाले हैं। बताते चलें कि 3 नवम्बर को दोनों सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। 6 नवम्बर को मतो की गिनती कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here