छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ चुनाव तिवारी बने जिलाध्यक्ष

0
117

मनेन्द्रगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन मनेन्द्रगढ़ में संपन्न हुआ। एमसीबी जिले की प्रथम बैठक प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक मे एमसीबी जिले के प्रथम अध्यक्ष के रूप में धीरेन्द्र कुमार तिवारी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही महिला जिलाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती विनीता श्रीवास्तव को सौपा गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दीपक रजक, जिला उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव एवं सतीश द्विवेदी को मनोतीत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत भीम राव मेश्राम के कार्य से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उन्हे प्रदेश सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी सौपा गया। लिपिक साथियों द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का समर्थन किया। कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़, भरतपुर, सोनहत, खडगवां, बैकुण्ठपुर और अन्य जिले के लिपिक सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा की लिपिको के वेतनमान सुधार हेतु काफी प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम जल्द ही आप लोगो को देखने को मिलेगा। लिपिको की प्रत्येक समस्यों को उनके द्वारा सुना एवं जल्द ही उनका समाधान करने की बात भी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here