क्रिसमस की तैयारियां हुई शुरू, रविवार को श्वेत दान की अराधना

0
84

रायपुर
कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी पड?े और पूरी तरह से बाजार खुलने के बाद मसीही समाज के लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुट गए है और  घर घर में क्रिसमस पर्व की रौनक शुरू हो चुकी है। पहला रविवार मनाने के साथ ही बड़े दिन के संस्कार व कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने कैरोल सिंगिंग ग्रुप घर -घर पहुंच रहे हैं। राजधानी में क्रिसमस सदभावना रैली निकालने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सेंट पाल्स कैथेड्रल में सभी चर्चों, संगठनों व संस्थाओं की बैठक हुई।

आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर व बिशप राबर्ट अली की अगुवाई में सभी धर्म पुरोहित और फादर्स क्रिमस मंथ व न्यू ईयर के संस्कारों को संपन्न कराने में लगे हैं। राजधानी सेंट जोसफ कैथेड्रल बैरनबाजार, सेंट पाल्स कैथेड्रडल, सेंट मेरीस चर्च टाटीबंध, जान द बैपटिस्ट चर्च कापा, ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूस चर्च, सेंट जेकब चर्च जोरा, सीएनआई चर्च खड़वा, मारथोमा चर्च, कैथोलिक चर्च गुढि?ारी, भनपुरी व सेंट टेरेसा चर्च अमलीडीह, द रायपुर क्रिश्चियन चर्च, द चर्च आफ गाड समेत चार दर्जन चर्चों में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।

सेंट पाल्स कैथेडल के कैरोल गायन दल ने पादरी अजय मार्टिन के नेतृत्व व संयोजक मनशीष केजू ने संतोषी नगर चौरसिया कालोनी, लक्ष्मी नगर दावड़ा कालोनी, समेत कई नगरों में प्रभु यीशु के जन्म के गीत कैरोल गाए। यह सिलसिला 20 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रमों के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। प्रीतिभोज कमेटी के संयोजक संजय सालोमन हैं। खेलकूद समिति के संयोजक राजेस सामुएल व सेवियो जान हैं।

5 दिसंबर को आगमन के दूसरे रविवार में श्वेत दान की आराधना का संचालन नीला मुंडू व प्रीति जेवियर प्रकाश करेंगी। 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएनआई के नए बिशप अजय जेम्स विशेष आराधना में पदभार ग्रहण करेंगे। संचालन बिशप राबर्ट अली व पादरी मार्टिन करेंगे। 12 दिसंबर को आगमन का तीसरा रविवार मनेगा। 18 दिसंबर को बड़े दिन के उपलक्ष्य में लोगों को नए कपड़े बांटे जाएंगे। पास्ट्रेट कमेटी व महिला सभा संचालन करेंगी। इसी दिन शाम को साढ़े छह बजे राजातालाब में क्रिसमस जलसा होगा। संचालन डिक्सन बैंजामिन व स्वाति सालोमन करेंगे। 19 दिसंबर को आगमन का चौथा रविवार होगा।

बड़ा दिन 19 दिसंबर को निकलेगी रैली
19 दिसंबर को बड़ा दिन पर मसीही समाज की विशाल सदभावना रैली निकलेगी। इसके संयोजक जान राजेश पाल हैं। 20 दिसंबर को शाम साढ़े छह बजे तेलीबांधा में जैकलीन डगलस की अगुवाई में बड़ा दिन का जलसा होगा। यूथ फैलोशिप की अगुवाई में 21 दिसंबर को शाम सात बजे चर्च परिसर में आनंद मेला व कैरोल नाइट होगी। 22 दिसंबर को विनोबा बावे नगर में बड़े दिन का जलसा शाम साढ़े छह बजे खुशमनी दास की अगुवाई में होगा। 24 दिसंबर को सभी गिरजाघरों में शाम साढ़े छह बजे में संडे स्कूल के बच्चे क्रिसमस रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रात दस बजे प्रभु यीशु के स्वागत की आराधना होगी। 25 दिसंबर को सुबह 9 बजे बिशप जेम्स व पादरी मार्टिन व अन्य पुरोहित बड़े दिन की विशेष आराधना संपन्न करेंगे।

26 दिसंबर को सेवक इस्माइल मसीह व सेवक अब्राहम दास आराधना लेंगे। 27 से 30 दिसंबर तक चर्च परिसर में दोपहर दो बजे से खेलकूद राजेश सामुएल सेवियो जान, आशीष बाघे, किरण सिंह, नीतू पीटर, रीता चौबे संचालन करेंगे। 31 दिसंबर की शाम सात बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। रात्रि दस बजे नव वर्ष के आगमन पर वाच नाइट सर्विस होगी। नूतन वर्ष की आराधना 1 जनवरी को सुबह 9 बजे बिशप व पुरोहितों की अगुवाई में होगी। प्रभु भोज संस्कार होगा। इसके बाद सामाजिक प्रीति भोज होगा।

क्रिसमस पर्व पर डीकन मारकुस केजू, डीकन एमआर पतरस, पादरी चंद्रकांत गिडियन, पादरी अब्राहम फ्रेंकलीन, सचिव आशीष अनुराग सालोमन, कोषाध्यक्ष जेवियर प्रकाश इजराइल आइजक, दीपक गिडियन, प्रेम मसीह, मनीष दायल, नीलेश राम रिचर्ड दास, सुषमा प्रांसिस, ज्ञानमणि पॉल, मृदुला सिंग, राजेश लिविंगस्टन, निर्मल करीम, जीवन मसीह, समीर तिमोथी, जानसन मसीह, अनिल सालोमन, नेल्सन योना, आगस्टिन दास, प्रमोद मसीह, लॉरेंस मसीह,दीपक कुमार दास, जोसफ मिलर, अजय मसीह, अजय अशोक भरोस, केनस नायक, राकेश गार्डिया, अतुल मसीह, गुलाब यादव, संदीप मसीह व राजा मसीह को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here