सीएम बोले-बापू का सपना हो साकार, लिया स्वच्छता का संकल्प

0
193

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया। मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज  गांधी जयंती पर विधानसभा में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुस्तकालय स्थित गांधी नेहरु कक्ष में दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर गौतम ने कहा कि हम सबको गांधीजी की नैतिकताओं और विचारों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह भी मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज जवाहर चौक स्थित खादी इंडिया के लाउंट में खादी के वस्त्र और अन्य उत्पादों का अवलोकन किया।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गांधी जी भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं है लेकिन वो जीवित रहे हमारे विचारों में, हमारे कर्मों  में, हमारे आचरण में, वो जीवित रहे हमारे सेवा और समर्पण के कामों में।  उनका दिखाया हुआ रास्ता आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है और भारत उसी रास्ते पर चलकर दुनिया को दिशा दिखा रहा है।

मिंटो हाल में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार भारत के विचार है। हमे ये गर्व है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांधी के रास्ते पर चलकर ही सरकार चला रहे है। स्वच्छता को जनजन का आंदोलन मोदी ने बनाया। गांधीजी के विचार को लेकर कैसे समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति की सेवा की जा सकती है उसके कल्याण की जो योजनाएं बनी वो मोदीजी के नेतृत्व मे बनी। आज हम संकल्प करे कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के नाते भाजपा के कार्यकर्ता चाहे केन्द्र सरकार  के चाहे राज्य सरकार के काम हो  पूरी प्रामाणिकता के साथ उसका लाभ नीचे तक आमजन को मिले इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।  

जनकल्याण और सुराज अभियान के बीस वर्ष पूर्ण होंने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच जिले के जावद में 133 उद्योगों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र  जारी करेंगे। सात औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्यो का भूमिपूजन और अतुल्य आईटी पार्क का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री वर्चुअल रूप से करेंगे। इस आयोजन में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के एमपीआईडीसी कार्यालय भी वर्चुअल रुप से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री उद्योगपतियों, नव उद्यमियों से संवाद भी करेंगे और भीलवाड़ा से आए उद्यमियों से मुलाकात भी करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here