कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र तुमड़ीबोड, सड़क चिरचारी, महाराजपुर का किया निरीक्षण

0
132

राजनांदगांव
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरूवार को धान खरीदी केन्द्र में बारिश से धान की सुरक्षा के लिए किए गए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डोंगरगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र तुमड़ीबोड तथा छुरिया विकासखंड के महाराजपुर एवं सड़क चिरचारी धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान की स्टैकिंग में ढके कैप कव्हर, ड्रेनेज, पानी निकासी सहित अन्य व्यवस्था की जांच की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी लगातार जारी रहे। किसानों को धान विक्रय करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में तेजी से धान का उठाव करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि अधिकारी लगातार धान खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करें एवं पानी से धान का बचाव के लिए सभी सुरक्षित उपाय करें। उन्होंने कहा कि जिले में आकस्मिक रूप से हुई बारिश से धान को बचाने के लिये हरसंभव प्रयास एवं उपाय किये जा रहे हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में कैप कव्हर से धान के स्टैक को सुरक्षित किये गए हैं। जिले में लगभग 48 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। धान खरीदी केन्द्र में धान की स्टैकिंग का कव्हर करके रखा गया है। बारिश से धान को नुकसान नहीं हुआ है। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगांव हितेश पिस्दा, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here