कल लुधियाना में कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घोषणा

0
75

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अबतक कुछ भी फाइनल नहीं हो सका है। नवजोत सिंह सिद्धू चाहते हैं कि उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जाए और कांग्रेस सिद्धू को नाराज करने के मूड में नहीं है। वहीं, चरणजीत चन्नी ने खुद को साबित करने का एक अवसर नहीं छोड़ा है, ऐसे में चन्नी को अनदेखा करना पार्टी को भारी पड़ सकता है।

इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला अपना सकती है। पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू को ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। परंतु सरकार बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसपर एक ट्विस्ट है।

दरअसल, कांग्रेस रविवार को लुधियाना में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर घोषणा करेगी। ये घोषणा वर्चुअल रैली में दोपहर दो बजे राहुल गांधी द्वारा की जाएगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार 'वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला कारगर साबित हो सकता है जिससे दोनों नेताओं की नाराजगी दूर की जा सकती है। पार्टी को लगता है कि सिद्धू इस फॉर्मूले पर आसानी से मान जाएंगे।'

ये भी कहा जा रहा है कि नए फॉर्मूले के अनुसार पहले किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा ये विधायकों की संख्या के अनुसार तय किया जाएगा। इसमें पहले एक मुख्यमंत्री बनेगा तो दूसरा उप मुख्यमंत्री फिर दूसरा सीएम और पहला उप मुख्यमंत्री बन सकता है। सूत्रों के अनुसार, पहले जो उप मुख्यमंत्री बनेगा उसे बड़ा मंत्रालय दिया जाएगा।

चरणजीत सिंह चन्नी की दावेदारी मजबूत बताई जा रही है जसई कारण अपने बयान और समर्थकों के जरिए कांग्रेस हाई कमान पर दबाव बनाने में जुटे हैं। हालांकि, 6 मंत्रियों ने चन्नी के नाम पर समर्थन जताया है जिससे सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि, चन्नी का नाम सीएम के लिए लगभग तय ही माना जा रहा था जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। परंतु जिस तरह से प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन तेज हुआ कांग्रेस के समक्ष मुश्किलें और बढ़ गईं। अब देखना ये होगा कांग्रेस कैसे और किस नाम पर मुहर लगाती है और पार्टी में चल रही घमासान को शांत करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here