रसोइया संघ आज करेगा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्काजाम

0
114

कांकेर

छत्तीसगढ़ महिला-पुरुष मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। संघ पदाधिकारी तथा सदस्य कलेक्टोरेट मार्ग में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा उनकी संघ की मांगें पूरी नहीं की गई तो 14 अक्टूबर को माकड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्काजाम करेंगे।

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला-पुरुष मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ 4 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहा है। अभी तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। मांगों को लेकर 15 सितंबर को जिला स्तरीय रैली भी निकाल चुके हैं। शासन पर दबाव बनाने संघ ने 14 अक्टूबर को ग्राम माकड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दोपहर 12 बजे से चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। संघ प्रतिनिधिमंडल 11 अक्टूबर को जिला प्रशासन को सूचना दे चुका है। जिलाध्यक्ष टीआर बघेल, प्रांतीय संरक्षक जीवनलाल साहू, जिला सचिव श्यामसुंदर यादव ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर 14 अक्टूबर को एक दिवसीय चक्काजाम दोपहर 12 बजे से करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here