दीपेंद्र हुड्डा बुलंदशहर में बोले – अहंकार में डूबी है भाजपा सरकार

0
57

बुलंदशहर
कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है। इस बार चुनाव में बदलाव होगा जिसमें निर्णायक की भूमिका कांग्रेस पार्टी निभाएगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क पर उतरकर संघर्ष किया है। जिसका परिणाम चुनाव में दिखाई देगा। जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राज्‍यसभा सदस्‍य दीपेंद्र हुड्डा ने जिला अध्यक्ष श्‍योपाल सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता की। कहा कि जनता बेरोजगारी महंगाई और अपराध से त्रस्त है। जिसका चुनाव में जनता जवाब देगी। टिकट वितरण को लेकर पार्टी में असंतोष को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हालात के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं। हाथरस और लखीमपुर खीरी मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। चुनाव में बाद उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस निर्णायक भूमिका में होगी। प्रदेश में बदलाव में पार्टी का योगदान दिखेगा। इससे पूर्व उनका भूड़ चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here