पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस का इंटरनल मामला, असली लड़ाई भाजपा के खिलाफ : खरगे

0
132

 नई दिल्ली
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की वास्तविक लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के साथ है, जो देश में राजनीतिक, लोकतांत्रिक और सामाजिक माहौल को ''खराब'' कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि विपक्षी दलों में लोकतंत्र पर सवाल उठाने का भारतीय जनता पार्टी के पास कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या कोई जानता है कि भाजपा में अध्यक्ष पद का चुनाव कैसे होता है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे खरगे ने कहा, ''पिछले सात दशक में कांग्रेस ने जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्माण किया था, उसे कमजोर किया गया है और असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है … हमारी असली लड़ाई भाजपा और संघ के खिलाफ है, जो देश के राजनीतिक, लोकतांत्रिक और सामाजिक वातावरण को खराब कर रहे हैं।'' प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये खरगे ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है, जो देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए सबसे आगे है।

उन्होंने कहा, ''पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह तक की कांग्रेस सरकारों ने जिन संपत्तियों को बनाया नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार उन्हें बेच रही है। देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, जागना होगा तथा सबको साथ लेकर चलना होगा।'' अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चार बार चुनाव हुए थे, जिसमें आखिरी बार सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here