खंडवा, रैगांव और जोबट सीट के लिए कांग्रेस ने उम्‍मीदवार किया घोषित

0
86

भाेपाल
 कांग्रेस ने खंडवा, रैगांव और जोबट सीट के लिए अपना उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति में उम्‍मीदवारों के नाम घो‍ष‍ित किए गए हैं। पार्टी ने खंडवा लोकसभा सीट के लिए राजनारायण सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। राजनारायण सिंह मांधाता से विधायक रहे हैं। उन्‍हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। इस सीट पर अरुण यादव ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अभी भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार घो‍ष‍ित नहीं किए हैं।

कांग्रेस ने रैगांव विधानसभा सीट से कल्‍पना वर्मा को टिकट दिया है जबकि जोबट विधानसभा सीट से महेश पटेल को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार लोकसभा उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से श्रीमती प्रतिभा वीरभद्र सिंह और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट से श्री राज नारायण सिंह पुरनी को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव प्रबल दावेदार थे परंतु एक दिन पहले ही अचानक वह दिल्ली से वापस लौट आए और उन्होंने अपनी दावेदारी सार्वजनिक घोषणा करके वापस ले ली। 
 
मुकुल वासनिक द्वारा जारी इसी प्रेस रिलीज में मध्यप्रदेश की विधानसभा सीट जोबट से श्री महेश पटेल और रैगांव से श्रीमती कल्पना वर्मा को कांग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह उपचुनाव प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के लिए चुनौतीपूर्ण बन गए हैं। क्योंकि विधानसभा 2023 से पहले हो रहे इस चुनाव को मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार का रिपोर्ट कार्ड माना जा रहा है। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसलिये हो रहे हैं उपचुनाव

खंडवा लोकसभा सीट भाजपा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद रिक्त हो गई है।

जोबट विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद खाली हो गई है। उल्‍लेखनीय है कि यह सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन के बाद खाली हुई है। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए है।

रैगांव विधानसभा सीट भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन के बाद खाली हुई। यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here