गुजरात चुनाव: अमित शाह BJP की गौरव यात्रा को आज दिखाएंगे हरी झंडी

0
125

गुजरात  
भाजपा गौरव यात्रा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को तीन रूटों पर 'गुजरात गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की गौरव यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। जिन तीन रूटों पर अमित शाह आज गौरव यात्रा का उद्घाटन करेंगे, वो हैं, अहमदाबाद जिले के ज़ांज़ारका गांव में संत सवैयानाथ मंदिर तक, अन्य दो मार्ग नवसारी जिले के वानस्दा तालुका के उनाई माता मंदिर तक जाएगी। अमित शाह सुबह करीब साढ़े दस बजे अहमदाबाद के ज़ांज़ारका में संत श्री सवैया नाथ समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद शाह 'गुजरात गौरव यात्रा' का उद्घाटन करेंगे।
 
अमित शाह दोपहर 1 बजे लगभग गांधीनगर के सांसद नवसारी जिले के उनाई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगें। उसके बाद वहां से 'गुजरात गौरव यात्रा' और 'आदिवासी विकास यात्रा' की भी शुरुआत करेंगे। बता दें कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेहसाणा जिले के बहुचाराजी से 'गुजरात गौरव यात्रा' को हरी झंडी दिखाई थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए थे।

गौरव यात्रा पर जेपी नड्डा क्या बोलें?
इस अवसर पर एक जनसभा के दौरान, जेपी नड्डा ने कहा, "भाजपा की एक सक्रिय, समर्थक जिम्मेदार और उत्तरदायी सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की दुर्दशा को समझती है। कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया? भाइयों को भाइयों के खिलाफ खड़ा किया। एक दूसरे के खिलाफ हर क्षेत्र में लोगों को लड़वाने का काम किया है। जहां बिजली-पानी की जरूरत थी वहां पानी की आपूर्ति नहीं की। जो विकास की यात्रा चलानी थी उसे अटकाया, भटकाया, लटकाया।  उन्होंने कहा, ''गौरव यात्रा' सिर्फ गुजरात के लिए नहीं है, यह पूरे भारत का गौरव स्थापित करने की यात्रा है। यह सौभाग्य की बात है कि गुजरात देश को वैश्विक मानचित्र पर फिर से स्थापित करने के लिए 'गौरव यात्रा' की गंगोत्री है। इसे आत्मनिर्भर बनाएं, विकसित करें।"

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here