दो दिन मुरादाबाद में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन, प्राइवेट बसों का प्रवेश भी आठ घंटे रहेगा बंद

0
137

 मुरादाबाद
 
मुरादाबाद के 55 परीक्षा केंद्रों पर 15 और 16 अक्तूबर को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2022 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा में कुल 1 लाख 9 हजार 248 अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना हैं।

उनके साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी आएंगे। जिससे शहर में अतिरिक्त ट्रैफिक के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिन के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। इसके तहत दोनों दिन सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें भी सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक शहर में नहीं घुस सकेंगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here