गांधी के नाम पर आज से कांग्रेस की गांव-गांव में पैठ की तैयारी

0
147

भोपाल
राष्टÑपिता महात्मा गांधी की जयंती से कांग्रेस विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले गांव-गांव में पैठ बनाने की तैयारी में लग गई है। आज से कांग्रेस गांधी चौपाल शुरू कर दी है। गांधी जयंती पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में 500 स्थानों पर गांधी पंचायत लगाई। चौपाल 30 जनवरी तक सतत लगती रहेगी। इसी बीच राहुल गांधी भारत जोड़ा यात्रा भी मध्य प्रदेश में आ रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो प्रदेश कांग्रेस का यह प्रयास है कि पार्टी के इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम में राहुल गांधी भी एक-दो पंचायतों में शामिल हो। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर के आसपास लगभग 16 दिन के लिए मध्य प्रदेश में आएगी। इस दौरान राहुल गांधी मालवा और निमाड के जिलों में रहेंगे। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने इसी क्षेत्र में गांधी पंचायत में राहुल गांधी को शामिल करने के लिए उन्हें आमंत्रित करने की तैयारी कर ली गई है। ऐसा माना जा रहा है कि तब तक कांग्रेस अपने इस कार्यक्रम को इनता भव्य रूप दे देगी कि राहुल गांधी इसमें शिरकत करने से मना नहीं कर सकेंगे। वे बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन या आगर मालवा जिले में से किसी एक जिले की गांधी पंचायत में शामिल हो सकते हैं। इधर आज से शुरू हुई गांधी चौपाल प्रदेश भर में 500 जगहों पर आयोजित हुई। भोपाल के बीलखेड़ा में आयोजित गांधी चौपाल में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और कांग्रेस जनों ने पुरानी विधानसभा के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। वहीं मिंटो हाल के बाहर तिराहे पर लाल बहादुर शास्त्री को प्रतिमा पर भी माल्यापर्ण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here