ताजा सर्वे ने बताया कि अखिलेश को 32% लोग देखना चाहते हैं CM, तो योगी को 52% लोग करते हैं पसंद

0
131

लखनऊ
यूपी चुनाव में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मुकाबला है। घोषित या अघोषित रूप से ये 4 मुख्य चेहरे जनता के सामने मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प हैं। इस बीच एक ताजा सर्वे ने बताया है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम फेस के तौर पर जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। टीवी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के लिए 'वीटो' की ओर से किए गए सर्वे में बताया गया है कि योगी आदित्यानाथ को करीब 52 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बताया। वहीं, सर्वे में शामिल 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 13 फीसदी लोगों ने पसंद किया तो प्रियंका गांधी का नाम महज 2.2 फीसदी लोगों ने ही लिया।

बीजेपी की आसान जीत की भविष्यवाणी
सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार यूपी में सरकार बना सकती है। 403 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 230 से 249 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अखिलेश यादव की अगुआई में समाजवादी पार्टी को 137 से 152 सीटों पर जीत मिल सकती है। मायावती की बीएसपी और प्रियंका गांधी की कप्तानी में कांग्रेस कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिख रही है।

बीजेपी को मिल सकते हैं 38 फीसदी वोट
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी को यूपी चुनाव में 38.8 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी को 34.4 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। 14.1 फीसदी लोगों ने बीएसपी को वोट देने की बात कही तो कांग्रेस को 6.1 फीसदी लोगों ने पसंद बताया। अन्य के खातों में 6.8 फीसदी वोट जा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here