दिल्ली में कल हो सकती है हल्की बारिश, तापमान में भी आएगी कमी

0
134

नई दिल्ली
राजधानी में अगले दो दिनों के बीच आसमान आमतौर पर साफ रहने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार के दिन हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह से ही धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ और तेज हो गई। 

पिछले दिनों से दिल्ली में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब यहां पर तापमान पैंतीस डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। 

जबकि, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार के दिन आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि, गुरुवार से हल्का बदलाव होगा। शुक्रवार के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here