लोहरदगा: पुलिस जवानों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, महिला अस्पताल में भर्ती

0
150

लोहरदगा
झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए बुधवार की अहले सुबह लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस घटना में सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लग रहा है।

शराब के नशे में दो जवानों ने किया दुष्कर्म
हालांकि, फिलहाल पुलिस मामले में दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि तो कर रही है, परंतु किसी जवान के इस घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है। महिला को देर रात पहाड़ी क्षेत्र से इलाज के लिए लाकर बुधवार की अहले सुबह लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। तभी शराब के नशे में दो लोगों ने उस महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपितों की शिनाख्त की कवायद में पुलिस
मामले में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है। महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म की घटना को किन दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है, इसकी अभी जांच की जा रही है। दोषी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपित कौन हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस पिकेट के जवानों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।

शिनाख्त परेड की भी पुलिस ले सकती मदद
डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म की घटना में शामिल लोग कौन हैं। बावजूद जिन लोगों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं। जरूर पड़ी तो शिनाख्त परेड के जरिए दोषी की शिनाख्त की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here