पर्ल वी पुरी ‘यारियां 2’ में प्रिया वारियर के साथ करेंगे रोमांस

0
185

साल 2014 में आई ‘यारियां’ फिल्म तो आपको याद ही होगी। फिल्म का गाना ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ आज भी पार्टी सॉन्गस की लिस्ट में सुपरहिट है। इस फिल्म से हिमांश कोहली ने बॉलीवुड की दुनिया में पहला कदम रखा था। हिमांश कोहली को ब्रेक देने के बाद अब डायरेक्टर दिव्या खोसला टीवी इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर पर्ल वी पुरी को बॉलीवुड में डेब्यू कराने के लिए तैयार हैं। उन्हें यारियां की सीक्वल फिल्म ‘यारियां 2’ में देखा जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट से लेकर सभी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। ‘बेपनाह प्यार’ और ‘नागिन’ जैसे शो के लिए चर्चित पर्ल वी पुरी बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह ‘यारियां 2’ में यश दासगप्ता और मीजान जाफरी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। बता दें कि यारियां के दूसरे पार्ट का डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रू करने वाले हैं, जबकि पहले पार्ट में डायरेक्शन की जिम्मेदारी खुद दिव्या खोसला ने संभाली थी। इस बार वह फिल्म से निमार्ता के तौर पर नहीं बल्कि लीड एक्ट्रेस के तौर पर जुड़ेंगी।  इसके अलावा विंक गर्ल के नाम से फेमस प्रिया प्रकाश वारियर भी फिल्म का हिस्सा होंगी। यारियां 2 पर्ल वी पुरी और दिव्या खोसला का साथ में दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले दोनों ने म्यूजिक वीडियो ‘तेरी आंखों में’ काम किया था। यह एल्बम 2020 में रिलीज हुआ था। पर्ल वी पुरी छोटे पर्दे की दुनिया में चर्चित नाम हैं। उन्होंने कई बड़े बैनर के साथ काम किया है। लेकिन 2021 में उन्हें पॉक्सो के तहत नाबालिग लड़की के दुष्कर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था। नाबालिग लड़की के परिवार का आरोप था कि पुरी ने साल 2019 में एक सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी के साथ यह घिनौना काम किया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन पहले कभी तेजी से आगे बढ़ती करियर की गाड़ी पर ब्रेक लग गया था। लंबे समय के बाद पर्ल वी पुरी को दोबारा एक्टिंग करते देखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here