दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची के शीर्ष 10 में PM मोदी बरकरार

0
70

लंदन
ब्रिटिश मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने साल 2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों और महिलाओं की सूची को जारी किया है। इस सूची में पिछले बार की तरह इस बार भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार पायदान खिसकते हुए आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बड़ी बात यह है कि इस सूची के टॉप 10 में एक साल बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की वापसी हुई है।

पहले नंबर पर बराक ओबामा और उनकी पत्नी
महिलाओं की लिस्ट में बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा लगातार तीसरी साल पहले स्थान पर बनीं हुई हैं। दूसरे स्थान पर एंजलीना जोली, तीसरे पर क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और चौथे पर ओप्रा विन्फ्रे हैं। टॉप 10 में प्रियंका चोपड़ा, एम्मा वॉटसन और मलाला यूसुफजई का नाम भी शामिल है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस सूची में 11वां स्थान मिला है।

2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची

क्रमांक नाम नंबर
1 बराक ओबामा 7.8
2 बिल गेट्स 6.7
3 शी जिनपिंग 6.5
4 क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5.8
5 जैकी चेन 5.7
6 एलन मस्क 5.7
7 लियोनेल मेस्सी 4.4
8 नरेंद्र मोदी 3.6
9 व्लादिमीर पुतिन 3.4
10 जैक मा 2.9

पीएम मोदी चार पायदान फिसले, 8वां स्थान मिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची में चार स्थान नीचे खिसके हैं। 2020 की सूची में पीएम मोदी चौथे स्थान पर काबिज थे। तब उनके कुल अंक 4.7 था, जो इस बार 3.6 हो गया है। शीर्ष पर काबिज बराक ओबामा को भी पिछले साल के मुकाबले इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। 2020 के सर्वे में उनके कुल अंक 8.9 था, जो इस बार घटकर 7.8 हो गया है।

टॉप 10 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन की वापसी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साल बाद दुनिया के 10 सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची में फिर से शामिल हो गए हैं। 2020 के सर्वे में पुतिन को 3.3 अंकों के साथ 12वां स्थान मिला था। इस बार वे 3.4 अंकों के साथ 9वें नंबर पक काबिज हैं। 69 साल के पुतिन ने अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा को पछाड़कर दो पायदान ऊपर चढ़े हैं।

38 देशों में किया गया सर्वे
इस साल की स्टडी में 38 देशों के 42000 लोगों का सर्वे किया गया। उत्तरदाताओं को एक सार्वजनिक व्यक्ति का नाम देने के लिए कहा गया जिसकी वे प्रशंसा करते हैं और फिर विकल्पों की सूची में से सबसे प्रशंसनीय व्यक्तित्व का चयन करते हैं। प्रत्येक देश के परिणामों को भी देश की जनसंख्या के आकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए वेटेज दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here