राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक के सामने बोला हमला, नेता को चप्पल से पीटा

0
123

कोटा
राजस्थान के कोटा जिले में एक महिला ने भाजपा विधायक के सामने एक नेता की चप्पल से पिटाई कर दी। महिला भाजपा की महिला कार्यकर्ता बताई जा रही है। इस घटना के दौरान भाजपा विधायक मदन दिलावर भी वहां मौजूद थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि महिला पंचायत चुनाव में हार से नाराज थी।

पंचायत समिति के चुनाव में हुई थी महिला की हार
जानकारी के मुताबिक हाल ही में कोटा जिले के खैराबाद पंचायत समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसमें वार्ड 1 से भाजपा प्रत्याशी हेमलता मेहरा ने चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव में हेमलता अपने प्रतिद्वंदी से हार गई थी। वहीं करीब तीन दिन पहले रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर कॉलेज सौंदर्यीकरण को लेकर चेचट में चल रहे धरने को खत्म करवाने आए थे।

अचानक बोल दिया हमला
इस दौरान मौके पर भाजपा महिला प्रत्याशी हेमलता मेहरा भी मौजूद थी। वहीं स्थानीय नेता नितिन शर्मा भी विधायक के साथ मौजूद थे। अचानक हेमलता ने भाजपा की हार का ठीकरा नितिन पर फोड़ दिया। देखते ही देखते नितिन पर हेमलता ने चप्पल से हमला कर दिया। दोनों के बीच काफी समय तक बहस होती रही। वहीं नितिन ने भी महिला कार्यकर्ता को मारने तक की धमकी दे डाली। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस ने हेमलता को अपने साथ ले गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here