इशारों-इशारों में बहुत कुछ बोल गए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह

0
122

मोहनियां

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि मुद्दा व्यक्ति से बड़ा होता है। इसलिए व्यक्ति की नहीं मुद्दों पर बात होनी चाहिए। सब लोग व्यक्ति पर बात कर रहे हैं और इसमें मुद्दा गौण हो गया। उनका इशारा मंडी कानून सामप्त होने के बाद किसानों की बदाहाली की ओर था। लालू और तेजस्वी का नाम लिए बगैर जगदानंद सिंह ने कहा कि गरीबी व भूख के मामले में बिहार की स्थिति सबसे खराब है। इसको मुद्दा बनाये जाने के बजाए फिजूल की बातों पर चर्चा हो रही है।

रामगढ़ के सहुका स्थिति उनके पैतृक निवास पर गुरुवार की सुबह से ही राजद के साथ साथ महागठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं की भीड़ देर शाम तक जमी रही। रोहतास, बक्सर व भोजपुर के कार्यकर्ता भी मिलने के लिए आए थे। सभी लोग उनसे 2025 तक प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बने रहने का अनुरोध कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए काम करने का निर्देश दे रहे थे।

बता दें कि जगदानंद सिंह अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से पार्टी के कामकाज से अलग हो गये हैं। वे पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में नहीं जा रहे हैं। दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे। इसके बाद ये खबर उड़ी कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here