‘बिग बॉस 15’ के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगी शहनाज, छलके आंसू

0
97

जिस घड़ी का फैंस इंतजार कर रहे थे, वो बस आने वाली है। हिंदुस्तान की शहनाज गिल आज यानी 29 जनवरी की रात को 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगी, जिसकी थोड़ी सी झलक प्रोमो में दिखाई गई है। इस 1 मिनट 30 सेकेंड का प्रोमो देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी। शहनाज जैसे ही स्टेज पर सलमान खान को देखती हैं, बिलख पड़ती हैं। खुद सलमान भी अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं।

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर ग्रैंड फिनाले ऐपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें शहनाज गिल को परफॉर्म करते देखा जा रहा है। 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मस्ती-मजाक करने वाली शहनाज आज अकेले 'बिग बॉस 15' के सेट पर दिखेंगी। वो सिद्धार्थ की यादों तो एक बार फिर से जिएंगी।

शहनाज गिल जब स्टेज पर पहुंचती हैं तो सलमान भी उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं। वो कहते हैं, 'पूरे हिंदुस्तान की शहनाज गिल।' लेकिन सलमान को देखते ही शहनाज के आंसू निकल पड़ते हैं। वो दर्दभरी मुस्कान के साथ कहती हैं, 'आपको देखकर इमोशनल हो गई।'

सलमान उन्हें गले लगा लेते हैं और उनके भी आंसू छलक पड़ते हैं। दोनों ही सिद्धार्थ को याद करते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं। इस वीडियो को देखकर Sidnaaz के फैंस बहुत इमोशनल हैं। एक फैन ने लिखा, 'शहनाज को रोता हुआ नहीं देख सकते।' एक और फैन ने लिखा, 'इस वीडियो ने मुझे रुला दिया।'

'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 29 जनवरी और 30 जनवरी को है। कंटेस्टेंट्स की बात करें तो करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, रश्मि देसाई और शमिता शेट्टी टॉप 6 में पहुंचे हैं। इनमें से कौन इस सीजन का विनर बनेगा, ये 30 जनवरी को पता चल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here