महाकाल लोक की आधारशिला नाथ सरकार में रखी थी – गोविंद सिंह

0
232

भोपाल
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा है कि श्री महाकाल लोक के निर्माण की आधारशिला कमल नाथ सरकार में रखी गई थी। कैबिनेट में इसकी स्वीकृति होने के साथ ही टेंडर भी जारी कर दिए गए थे। अब महाकाल लोक निर्माण के बाद भाजपा सरकार इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कर्तव्य बनता है कि वह इस कार्य के लिए कमल नाथ को धन्यवाद दें। उन्हें कार्यक्रम में सम्मान के साथ बुलाएं। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर के विकास के लिए भी कमल नाथ सरकार ने 150 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे।

टेंडर और कार्य स्वीकृति के जारी किए गए आदेश इसके प्रमाण हैं। गोविंद सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर श्रेय लेने का काम भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना कांग्रेस सरकार ने बनाई थी। मंजूरी के लिए विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया था, आज तक स्वीकृति नहीं मिली है। गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा वोटों की फसल काटने के लिए यह काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here