छठे चरण के प्रचार का शोर थमा, बुधवार को 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान

0
127

पटना 
पंचायत चुनाव के छठे चरण के प्रचार का शोर सोमवार की शाम को समाप्त हो गया और इस चरण के चुनाव क्षेत्रों में मतदान बुधवार को होगा। इस चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान होना है। इस चरण के चुनाव को लेकर 7862 मतदान भवनों में कुल 11,959 केंद्रों का गठन किया गया है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

26 हजार 200 सीटों के लिए होगा चुनाव
इस चरण में कुल 26 हजार 200 सीटों के लिए चुनाव होगा। इसमें पंचायत सदस्य के 11,592, मुखिया के 848, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद सदस्य के 134, पंच के 11,592 और सरपंच के 848 सीटों के लिए चुनाव शामिल हैं। इस चरण में चुनाव लड़ने वालों की कुल संख्या 94,188 है। इसमें 43,840 पुरुष एवं 50,348 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 

3146 निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी
छठे चरण में 3146 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। पंचायत सदस्य के 123, पंच के 3022, सरपंच के 1 और जिला परिषद सदस्य के 2 प्रत्याशी शामिल हैं। 

पंचायत सदस्य के लिए 53,192 उम्मीदवार मैदान में
पंचायत सदस्य के लिए 53,192 उम्मीदवार (25,218 पुरुष व 27,974 महिला) चुनाव मैदान में हैं। वहीं, मुखिया के लिए 6976 ( 3392 पुरुष व 3584 महिला), पंचायत समिति सदस्य के लिए 7844 ( 3712 पुरुष व 4132 महिला), जिला परिषद सदस्य के लिए 1378 (606 पुरुष व 772 महिला), पंच हेतु 19633 (8222 पुरुष एवं 11,411 महिला) और सरपंच हेतु 5165 (2690 पुरुष एवं 2475 महिला) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here