जारी हुआ राजस्थान बोर्ड रिजल्ट पर अपडेट, बड़ी खबर 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए

0
93

नई दिल्ली
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 20 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण आधिकारिक अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए कक्षा 10 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए नोटिस जारी किया गया है। बीएसईआर द्वारा शुक्रवार, 27 मई 2022 को जारी अपडेट के अनुसार, परीक्षाओं में सम्मिलित हुए सभी परीक्षार्थी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा की तिथि से 10 दिनों के भीतर बिना विलंब शुल्क के और उसके बाद 5 दिनों तक विलंब शुल्क के साथ अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा और इसके बाद इसकी प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in कर सकेंगे।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, छात्रों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद स्क्रूटिनी के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर अपनी स्व-प्रमाणित आइडी अपलोड करनी होगी। इसके बाद छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित संवीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, शुल्क का विवरण बोर्ड द्वारा अपने नोटिस में नहीं दिया गया है और छात्र आवेदन के समय इसे चेक कर पाएंगे। आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चहिए कि निर्धारित तारीख के बाद किए गए संवीक्षा आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, बोर्ड की वेबसाइट के अतिरिक्त किसी भी अन्य माध्यम से (जैसे डाक द्वारा) भेजे गये आवेदनों को बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं नतीजों के बाद संवीक्षा के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद माना जा रहा है कि आरबीएसई रिजल्ट 2022 डेट पर अपडेट किसी भी समय जारी कर सकता है। इससे पहले राजस्थान बोर्ड के सूत्रों ने शुक्रवार, 27 मई 2022 को जानकारी साझा की थी कि विभिन्न कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीखों का ऐलान एक-दो दिनों में कर दिया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here