कुलपति ने किया कृषि विश्वविद्यालय की दूरभाष निर्देशिका 2022 का विमोचन

0
88

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस एस सेंगर ने शुक्रवार को  यहां कृषि विश्वविद्यालय की दूरभाष निर्देशिका 2022 का विमोचन किया। विश्वविद्यालय के निदेशालय विस्तार सेवाएं द्वारा प्रकाशित इस दूरभाष निर्देशिका में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभागों, विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि ,उद्यानिकी, कृषि अभियंत्रिकी , खाद्य प्रौद्योगिकी एवं वानिकी महाविद्यालयों, अनुसंधान प्रक्षेत्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों मैं पदस्थ अधिकारियों, अधिष्ठाताओं, वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं अन्य कर्मचारियों के दूरभाष क्रमांक एवं ईमेल एड्रेस दिए गए हैं।

इसके साथ ही राजभवन ,मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि मंत्रालय एवं कृषि उद्यानिकी पशुपालन एवं मत्स्य पालन संचालनालय तथा कृषि से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के दूरभाष संपर्क प्रकाशित किए गए हैं। निर्देशिका में दैनिक जीवन में उपयोगी विभिन्न संस्थानों के दूरभाष संपर्क भी प्रकाशित किए गए हैं। विमोचन समारोह में निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ आरके बाजपेई, सह संचालक अनुसंधान डॉ विवेक त्रिपाठी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय नय्यर सहित निदेशालय विस्तार सेवाएं के वरिष्ठ अधिकारी एवं संपादक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here