महंत परमहंस की चेतावनी, आश्रम में ही सरयू के पानी में नाक डुबोकर लूंगा जल समाधि 

0
169

अयोध्या  
भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे महंत परमहंस ने चेतावनी दी है कि आज ही रात 12 बजे जल समाधि ले लेंगे। महंत ने आश्रम ने ही सरयू के पानी में नाक डुबोकर जल समाधि लेने की घोषणा की है। महंत ने पहले दो अक्तूबर तक हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं करने पर सरयू नदी में जाकर जलसमाधि की घोषणा की थी। इसे देखते हुए आश्रम के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर परमहंस को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। 

महंत परमहंस ने सरयू का पानी दिखाते हुए कहा कि मैंने घोषणा की थी कि दो अक्टूबर तक भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं हुआ तो जल समाधि ले लूंगा। मेरी घोषणा के कारण प्रशासन ने मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है। हाउस अरेस्ट होते ही हमने सरयू का जल मंगा कर ऱखा है। इसी पानी में नाक डूबो कर प्राण त्याग करने की हमारी तैयारी है। देखते हैं, भगवान की कृपा होगी तो हमारी इच्छा सफल होगी। भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहे महंत परमहंस ने चेतावनी दी है कि आज रात 12 बजे जल समाधि ले लेंगे। उन्होंने आश्रम में ही सरयू के जल में नाक डुबोकर समाधि लेने की घोषणा की है।  
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here