दिल्ली में हफ्ते भर और रहेगा मानसून, तेज बारिश के आसार कम

0
825

 नई दिल्ली 
दिल्ली में मानसून अभी कम से कम सप्ताह भर और रहेगा। हालांकि, इस दौरान तेज बारिश के आसार कम ही हैं। इसके चलते तापमान में भी इजाफा होगा। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब तापमान 35 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते भर के बीच तेज बारिश के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

6 अक्तूबर से वापसी
मानसून की वापसी पश्चिमी राजस्थान से 6 अक्तूबर से शुरू होने के आसार हैं। इसके चलते माना जा रहा है कि इसके दो-तीन दिन बाद ही दिल्ली से भी मानसून की विदाई हो जाएगी। इस दौरान मानसून की परिस्थितियां दिल्ली के ऊपर बनी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here