शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत  

0
104

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जब से पोर्नोग्राफी केस में फंसे हैं, इस मामले में एक के बाद एक नए नया खुलासा हो रहा है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शर्लिन चोपड़ा ने 14 अक्टूबर 2021 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस शिकायत की है। शर्लिन चोपड़ा ने कहा, ''मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई है।'' शर्लिन चोपड़ा इससे पहले भी राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा पर पहली बार आरोप लगाए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here