आर्यन शाहरुख खान के ड्रग्स मामले: ये कमाते यहां हैं लगाते पाकिस्तान में हैं: सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

0
84

भोपाल
सांसद और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ड्रग्स मामले में पकड़े गए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शाहरुख खान को कहा है कि वे कमाते यहां हैं और लगाते पाकिस्तान में हैं। आर्यन के पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे असलियत निकलती जा रही है। देशभक्तों की आज आवश्यकता है और वहीं यहां रहेंगे।

विवादास्पद बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे ड्रग्स मामले में शाहरुख व बॉलीवुड पर तीखे हमले करते हुए सुनाई दे रही हैं। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हमारे देश में रहने वाले लोगों में से कोई अगर गैर कानूनी काम करता है तो उसे भय होता है। शाहरुख का नाम लिए बिना वे कह रही हैं कि मगर हमारे भारत देश में रहने वाले ये कहते थे भारत में सुरक्षित नहीं हैं।

सांसद प्रज्ञा सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख पर हमला किया कि इन्होंने जब कभी भी सहायता की है तो पाकिस्तान की है। भारत की कभी सहायता नहीं की है। ये कमाते यहां हैं लेकिन लगाते वहां हैं। इनकी असलियत सामने आ रही है। और भी जो बचा है, वह भी जल्द सामने आएगा। सांसद ठाकुर ने कहा कि अब देशभक्तों की आवश्यकता है। देशभक्त ही यहां रहेंगे, वही पनपेंगे।  

बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमरस
सांसद प्रज्ञा सिंह ने ड्रग्स मामले में कहा कि बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमरस है। यहां के लोगों ने इसे अपनाया है। वे धरातल के जीवन को स्वीकार नहीं करते। शाहरुख के बेटे आर्यन के ड्रग्स में पकड़े जाने के संदर्भ में कहा कि बॉलीवुड की दुनिया में जिन लोगों ने ज्यादा पैसा कमाया है और जो लोग अच्छे काम में उस पैसे को नहीं लगाते हैं। उनकी संतान ऐसी ही निकलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here