विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में अपूर्ण सड़कों का काम होगा पूर्ण , एक हजार 373 करोड़ केंद्र मिले

0
113

 भोपाल
प्रदेश में पूंजीगत व्यय को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने सड़क और सिंचाई परियोजनाओं के कामों को तेजी से पूरा करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता दी है। अपूर्ण सड़कें को पूरा करने के लिए एक हजार 373 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस राशि से अधिकतर सड़कें विधानसभा चुनाव से पूर्व बना ली जाएंगी।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में पंजीगत व्यय के लिए 48 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। सड़क, पुल, पुलिया और सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसे और गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक हजार 373 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

इस राशि के उपयोग से रीवा-ब्यौहारी से टटेका मोड और नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग बनाया जाएगा। इसके अलावा 107 अपूर्ण सड़कों को पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जुलाई 2023 में निर्माणाधीन 99 सड़कों का काम पूरे कर लिए जाएंगे। नवीन सड़क और जो कुछ काम रह जाएंगे, उन्हें अप्रैल 2024 तक पूर्ण कर लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here