भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई

0
121

धार
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठन विस्तार व आगामी कामकाजी बैठक भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के  प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाह, मोर्चे प्रदेश महामन्त्री संतोष राठौड़ , मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पूनम सिंह पटवारे ,मोर्चा प्रदेश सह मीडिया नरेंद्र  राठौड़ ,संभाग सह प्रभारी धीरज पाटीदार ,कुंदन सोनी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिला अध्यक्ष निलेश राठौड़ ,महामंत्री संजय मकवाना, मंडल अध्यक्ष धार मुन्नालाल राठौड़, महेश बोड़ाने मंचासीन थे ।  

  अतिथियों का स्वागत  मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल गुर्जर, विजय सोनी जगदीश भाटी ,कमलेश धाकड़, धार नगर सेनापति मंडल अध्यक्ष महेश बोड़ाने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल जी राठौड़, धार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रितेश जी मुकाती आदि कार्यकर्ता ने किया

स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष निलेश राठौड़ ने दिया । प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर समितियों का निर्माण करने का निर्देश दिया तथा प्रत्येक पदाधिकारी का प्रवास बूथ स्तर तक का हो ,ऐसे कार्यक्रम तय किया जाए । महामंत्री संतोष जी राठौड़ ने  बैठक की उपस्थिति ली तत्पश्चात  पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजनाओं को पिछड़ी जातियों तक पहुंचाने का कार्य करने का निर्देश दिया ।  मोर्चा संभाग प्रभारी पूनम पटवारे ने गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी संभाग सह प्रभारी धीरज पाटीदार द्वारा कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तृत जानकारियां दी।
कार्यक्रम का संचालन  जिला मंत्री अनिल गहलोत द्वारा किया गया ।अंत में आभार प्रदर्शन कन्हैया लाल गुर्जर द्वारा माना गया। उक्त जानकारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अक्षय बारिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here