जल जीवन मिशन में बुरहानपुर ने पाया देश में पहला स्थान ,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

0
74

बुरहानपुर,
 मध्य प्रदेश ने एक बार फिर देश में मान बढ़ाया है। मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला जल जीवन मिशन में पहले स्थान पर आया है। इसी के चलते  देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह को सम्मानित किया। यह सम्मान जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने वाले देश के पहले जिले के रूप में दिया गया। इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 23 सितंबर को पत्र लिखकर इसकी सूचना पहले ही दे दी थी।

 

दरअसल, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 पुरस्कार समारोह में हर घर जल प्रमाणित जिला घोषित करने के लिए सम्मानित किया गया। बुरहानपुर में सभी गाँव ने ग्राम सभाएँ आयोजित कर सत्यापित किया कि उनके सभी घरों, शालाओं और आँगनवाड़ियों में सुरक्षित पीने का पानी सही मात्रा में नियमित रूप से मिल रहा है। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ये पुरस्कार प्रदान किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव  मलय श्रीवास्तव और बुरहानपुर कलेक्टर  प्रवीण सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किये।

 भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल जीवन अवार्ड प्रदान किए गए। यह अवार्ड भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा विजेताओं को दिए गए। प्रदान किए गए अवॉर्ड्स के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी भारत की जनता तक पहुंचाया गया। संदेश में नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा कि ” आओ मिलकर पानी की हर एक बूंद को संरक्षित करें, हर घर तक पीने का स्वच्छ जल पहुंचाएं और आने वाली पीढ़ी के लिए मिलकर पेयजल को सुरक्षित करें”।

निश्चित तौर पर  मध्य प्रदेश राज्य के लिए भी गौरवपूर्ण रहा। आपको बता दें 22 जुलाई 2022 को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को भारत सरकार द्वारा “हर घर जल” सर्टिफाइड जिला घोषित किया गया था। इतना ही नहीं कि जिले के हर गांव को भी ग्राम सभाओं द्वारा हर घर जल सर्टिफाइड किया गया था। निर्धारित किए गए 254 अंकों में से बुरहानपुर जिला हर कसौटी पर 254 अंकों के साथ 100% खरा उतरा। 15 अगस्त 2019 से शुरू हुए इस अभियान तो बुरहानपुर जिले में मार्च 2021 में हासिल किया।

इसी के चलते विज्ञान भवन दिल्ली में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को देश के सर्वप्रथम हर घर जल प्रमाणित जिले का पुरस्कार भारत की महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया। बुरहानपुर जिले की ओर से यह पुरस्कार अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव एवं बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने प्राप्त किया।इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गत दिनों ट्वीट कर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी थी।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2022 में पश्चिम जोन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पुरस्कार पंचायत एवं ग्रामीण विकास के प्रमुख सचिव  उमाकांत उमराव ने ग्रहण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों में भोपाल को प्रथम एवं इंदौर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सुजलम 1.0 अभियान में श्रेष्ठ कार्य के लिये मध्यप्रदेश को प्रथम और सुजलम 2.0 अभियान में चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ये पुरस्कार केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here