गुरुवार 30 सितम्बर की शाम तक प्रदेश में लगाए 6 करोड़ 35 लाख से कोविड टीके

0
123

भोपाल

कोविड टीकाकरण महाअभियान-4 में प्रदेश में कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज डेढ़ करोड़ से अधिक नागरिकों को लगाया जा चुका है। सभी नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने के पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि दूसरे डोज की संख्या डेढ़ करोड़ से अधिक पहुँच गई है। प्रदेश में अब तक वैक्सीन की 4 करोड़ 83 लाख 83 हजार 367 प्रथम डोज़ लगायी गयी है।

संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि गुरुवार 30 सितंबर की शाम तक प्रदेश में 6 करोड़ 35 लाख 62 हजार 857 कोरोना के टीके लगाये जा चुके है। इनमें 4 करोड़ 83 लाख 83 हजार 367 प्रथम डोज और एक करोड़ 51 लाख 79 हजार 490 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 30 सितंबर की शाम तक प्रदेश में लगाए 6 करोड़ 35 लाख 62 हजार 857 कोविड टीके की डोज लगाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here