मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला हॉकी ओलम्पियन टीम के सदस्यों को 31-31 लाख रु. की राशि प्रदान की

0
141

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला हॉकी ओलम्पियन टीम के सदस्यों के साथ मंगलवार को स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। हाकी खिलाड़ियों के सम्मान में भोज देने के बाद सीएम पौधरोपण के लिए पहुंचे। इसके बाद सभी को मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। हॉकी दल की सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और खेल विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। टोक्यो-2020 ओलंपिक में मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाड़ियों सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। गौरतलब है कि  जब भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बावजूद चौथे स्थान पर रही तभी सीएम चौहान ने इन बेटियों को सम्मानित करने की घोषणा कर दी थी। अब वायदे के मुताबिक भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्यों को सम्मानित गया है।
हॉकी टीम के सदस्यों में रानी रामपाल (कप्तान), सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई.रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here