बाढ़ पीड़ितों को 202 करोड़ बाँट बोले CM -सरकार हमेशा किसानों के साथ

0
87

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार हमेशा किसानों के साथ रही है। इसलिए जब भी किसानों पर अतिवृष्टि, ओलावृष्टि या बाढ़ का संकट आता है तो मुख्यमंत्री के साथ सरकारी कर्मचारी अधिकारी जनता के बीच खड़े होते हैं। पिछले माह आई बाढ़ के मामले में भी ऐसी ही स्थिति बनी और सबके प्रयासों से बाढ़ आने पर जनहानि रोकने में मदद मिली है। जिन्हें नुकसान हुआ है, उन्हें आज सिंगल क्लिक के जरिये 202.64 करोड़ रुपए की राहत राशि दी जा रही है। यह राशि एक लाख 91 हजार किसानों के खाते में भेजी जा रही है।

राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत की वर्चुअल मौजूदगी में मुख्यमंत्री चौहान ने राहत राशि पाने वाले कुछ किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि राहत राशि मिलने पर लोगों में संतोष का भाव होने से हमें भी राहत होती है। कई बार तो सूची जारी होने पर शिकायतें शुरू हो जाती हैं। इसलिए हमने तय किया है कि पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here