कांग्रेस नेता नारायण अरोड़ा को अवैध शराब बिक्री मामले में जेल

0
125

 आलीराजपुर
अवैध शराब की बिक्री के मामले में चंद्रशेखर आजादनगर के कांग्रेस नेता नारायण अरोड़ा के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। हाल ही में अवैध शराब की तस्करी करते गिरफ्त में आए आरोपित ने पूछताछ में अरोड़ा का नाम कबूला है।

आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव रिंगोल में एक आरोपित को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कमीशन पर कांग्रेस नेता अरोड़ा की अवैध शराब बेच रहा था। इसके बाद टीम ने आजादनगर में यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी के अनुसार अरोड़ा के खिलाफ पूर्व से छह से सात आपराधिक प्रकरण दर्ज है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े अरोड़ा का नगर में बड़ा कारोबार भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here