दुर्गेश पाठक होंगे राजेंद्र नगर सीट से ‘आप’ प्रत्याशी, संजय सिंह ने BJP को दी ये चुनौती

0
97

नई दिल्ली
दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) को उम्मीदवार बनाया है। 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुर्गेश पाठक के नाम की घोषणा की।  इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि 'आप' ने अपने एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से मैदान में उतारा है। आओ, उनका सामना करो।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राजेंद्र नगर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की छह अन्य विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर 23 जून को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम 26 जून को घोषित किया जाएगा। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में 'आप' और भाजपा ने इस सीट पर उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस विधानसभा क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here