कांग्रेस घोषणा पत्र में महिला, युवा, कर्मचारियों पर फोकस

0
58

देहरादून

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों पर विशेष फोकस किया है। 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया। चार लाख युवाओं को रोजगार के साथ ही स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कोरोना से प्रभावित पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा के साथ ही नौकरी में 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में घोषणा पत्र जारी किया। इसे उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र 2022 नाम दिया गया। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षित पद आरक्षित किए जाने की घोषणा का प्रियंका ने विशेष स्वागत किया। कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस ने ये आइडिया यूपी कांग्रेस से लिया है। कहा कि पुलिस में रिक्त पदों में 40 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। आशा, आंगनबाड़ी का मानदेय डेढ़ गुना बढ़ाया जाएगा।

चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि पांच लाख परिवारों को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा। इस आंकड़े को वित्तीय स्थिति के अनुसार और भी बढ़ाया जाएगा। युवाओं को चार लाख रोजगार और स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे। पहले ही साल में खाली पड़े 57 हजार सरकारी पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, दीपिका पांडे, नवप्रभात, हरक सिंह रावत, शूरवीर सिंह सजवाण, ज्योति रौतेला, गोदावरी थापली, लालचंद शर्मा, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, दीप बोरा, प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here