रीवा के लिए कमलापति स्टेशन से चार दीपावली स्पेशन ट्रेन चलेंगी

0
116

 भोपाल
 रेल प्रशासन ने दीपावली महापर्व पर ट्रेनों में बढ़ते दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति स्टेशन से रीवा तक दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली 24 अक्टूबर को है। इससे तीन दिन पहले यानी 21 अक्टूबर को पहली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना में ठहराव लेकर चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल यह रहेगा।

– गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर, शुक्रवार को रात्रि 10.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। इसका स्टापेज विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना में भी होगा। ट्रेन अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी।

– गाड़ी क्रमांक 02190 रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 22 अक्टूबर को रीवा से शाम 6.50 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी दूसरे दिन सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। एसी एवं स्लीपर कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।

30 अक्टूबर को भी चलेगी विशेष ट्रेन

रेल प्रशासन 30 अक्टूबर को भी रीवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। ट्रेन संख्या 02177 सुबह 5.45 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर तीन बजे रीवा पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन क्रमांक 02190 30 अक्टूबर को रीवा से शाम 6.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 4.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

बोगियों की स्थिति : इस स्पेशल ट्रेन में सेकंड और थर्ड एसी की 1-1, स्लीपर की 12, जनरल की 4, जनरेटर कार और एसएलआरडी के 1-1 सहित कुल 20 बोगियां होंगी।

सराहनीय काम करने वाले 35 रेल कर्मचारी सम्मानित

भोपाल रेल मंडल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने ड्यूटी के दौरान सूझबूझ से काम करे संभावित दुर्घटनाएं टालने वाले 35 रेल कर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन्हें पुरस्कार स्वरूप नकद राशि भी प्रदान की गई। बंदोपाध्याय ने अपने कार्य के प्रति समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं सतर्क रहने वाले रेल कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहने की कामना की। कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here