गौतम अडानी और एलन मस्क को एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर की चपत, औंधेमुंह गिरे टेस्ला और अडानी ग्रुप के शेयरों के भाव

0
104

नई दिल्ली

टेस्ला (Tesla Share Price) और अडनी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों ने गोता क्या लगा दुनिया के अरबपति नंबर वन (World Richest Person) एलन मस्क (Elon Musk) और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति एक ही दिन में 25.1 अरब डॉलर कम हो गई। यह रकम अगर रुपये में बदले तो 20,47,76,96,95,000 हो जाती है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी पावर, अडानी विल्मर, अडानी इंटर प्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन और अडानी टोट गैस के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। इसका असर उनकी संपत्ति पर पड़ा और एक ही दिन में उन्होंने 9.67 अरब डॉलर गंवा दिए। इसका असर उनकी रैंकिंग पर भी पड़ा और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़ कर चौथे स्थान पर आ गए।
 
अब इस लिस्ट में एलनम मस्क 223 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले, जेफ बेजोस कुल संपत्ति 139 अरब डॉलर के साथ दूसरे और बर्नार्ड अर्नाल्ट 130 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अडानी की संपत्ति अब केवल 120 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी 81.9 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here