हिमाचल में सरकार व संगठन बेहतर समन्‍वय के साथ कर रहे काम, सभी हलकों में होंगे मंडल मिलन: सीएम

0
105

धर्मशाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अच्छे समन्वय के साथ काम चल रहा है, सरकार व पार्टी बेहतर काम कर रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की बात को सुनना बहुत जरूरी है। यह मंडल मिलन का कार्यक्रम बहुत दिनों से चला है। सभी कार्यकर्ताओं का आग्रह है कि 68 के 68 मंडलों में यह कार्यक्रम किए जाएं। धर्मशाला में पहले तीन मंडलों की बैठकें कर चुके हैं, शिमला में भी की हैं। आगे भी यह बैठकें जारी रहेंगी यह महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं की बात को सुना जाना चाहिए। बेहतर तालमेल के साथ काम हो रहा है। हिमाचल में जहरीले शराब से मौत को लेकर सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुखद घटना हुई है। लेकिन भाजपा की सरकार ने जिस तरह से नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, आज से पहले ऐसी कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनको भी जनता जानती है, उनके कहां से संबंध रहे हैं। ऐसे में सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। वहीं पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की ओर से सरकार पर जहरीले सवाल से मौतें हो जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा उनके बयान पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते। उनकी क्रेडिविल्टी को पूरा प्रदेश जानता है। हालांकि जहरीले शराब की घटना दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा उत्‍तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। अभी उत्‍तराखंड जाकर आए हैं। भाजपा की स्थिति बेहतर है। मुख्यमंत्री धर्मशाला में इंदौरा मंडल की बैठक को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here