राजनांदगांव की 4 व दुर्ग की एक हॉकी खिलाड़ी का हुआ खेलो इंडिया कैंप में चयन

0
93

रायपुर
खेलो इंडिया कैंप के लिए छत्तीसगढ़ के हॉकी खिलाडि?ों का चयन जूनियर हॉकी के लिए हुआ है। इनमें से चार ख्लिाड़ी जहां राजनांदगांव की है वहीं एक खिलाड़ी दुर्ग से है। भूमिक्षा साहू वर्तमान में मध्यप्रदेश हाकी एकेडमी व लीना कोसरे दुर्ग में प्रशिक्षण ले रही है। चयनित खिलाडि?ों में आंचल साहू, अनिशा साहू, भूमिक्षा साहू, अस्मिन खान और लीना कोसरे दुर्ग शामिल है। इन खिलाडि?ों का प्रशिक्षण 11 से 16 फरवरी तक बैंगलुरु में शुरू होगा।

छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि आंचल साहू, अनिशा साहू, भूमिक्षा साहू का चयन विगत दिनों झारखंड में आयोजित 11वीं हाकी इंडिया जूनियर बालिका हाकी चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया। वहीं अस्मिन खान का खेलो इंडिया कैंप के लिए चयन विगत दिनों आयोजित सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता झांसी में उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। आंचल साहू, अनिशा साहू व अस्मिन खान स्थानीय अंतरराष्ट्रीय हाकी स्टेडियम राजनांदगांव में प्रशिक्षणरत है। भूमिक्षा साहू वर्तमान में मध्यप्रदेश हाकी एकेडमी भोपाल में और लीना कोसरे दुर्ग में प्रशिक्षणरत है। पांचों खिलाड़ी रोजाना घंटो अभ्यास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here