वन मितान जागृति आयोजन में छात्र-छात्राओं को वन पर्यावरण व वानिकी की जानकारी दी गई

0
155

बीजापुर

वन मितान जागृति के तहत विद्यार्थियों को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम तोयनार में जी. चलमैया नोडल अधिकारी एसडीओ फारेस्ट बीजापुर के मुख्य अतिथि में विनोद तिवारी रेंजर बीजापुर की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर डीएस. राम सेवा निवृत्ति प्राचार्य, किष्टूड जुमडे सेवा निवृत्ति प्राचार्य द्वारा तोयनार शा.उ.मा.वि. के कक्षा 8 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं को वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का जीवंत परिचय सह जागरूकता का ज्ञान कराया गया।

छात्र-छात्राओं को एक बस के माध्यम से जंगल का सैर कराकर पेड़-पौधे, वनस्पतियों से रूबरू भेंट कराकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संपूर्ण जानकारी पर सविस्तार प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में शा.उ.मा.वि. तोयनार •े प्राचार्य गोपाल तेलम एवं समस्त स्टाफ •े साथ वन विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी  गण उपस्थित रहे। इस दौरान सुबंत राय मांझी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, वन रक्षकों में विनय रेड्डी, महेश दुर्गम, कुमार बापू,पीलूराम कश्यप, रामसाय साहनी, सुरेश यालम, हेमराज बघेल, आरपी साहू, सरिता बार सरिता बारसे आदि वन रक्षकों ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जी. चलमैया ने मास्टर्स ट्रेनरों को एवं उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here